लखीमपुर खीरी मामले में धमकीबाज मंत्री को बर्खास्त करे सरकार: शिवपाल यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पंहुचे| उन्होंने लखीमपुर खीरी मामले में भाजपा पर हमलावर होकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियंका का समर्थन किया| उन्होंने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण में सरकार धमकी देनें वाले मंत्री को बर्खास्त करे| साथ ही दोषी उसके बेटे को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाये| प्रसपा किसानों के साथ है|
प्रसपा सुप्रीमों नें मौधा के मजरा विदाहा में स्वर्गीय कैप्टन कामता प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण किया| इसके बाद उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा कि किसान 10 महीने से धरनें पर बैठे है लेकिन सरकार ध्यान नही दे रही| वह केबल किसानों की भूमि का अधिकरण कर पूंजीपतियों को दे रही है| सरकार कृषि का भी निजीकरण करनें जा रही है| नोटबंदी व जीएचटी का लाभ भी पूंजी पतियों को ही मिला है|
लखीमपुर खीरी प्रकरण में उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार नें जानें नही दिया| लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन मौलिक अधिकार है| सरकार के आरोपी मंत्री के पुत्र को नोटिस चस्पा करके बुला रही है| लेकिन कार्यवाही नही  कर रही| मंत्री किसानों को धमकी दे रहें है| धमकी देनें वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उसके आरोपी बेटे को गिरफ्तार करना चाहिए| लेकिन प्रशासन पूरी तरह से सरकार के इशारे पर ही कार्य कर रहा है| हम किसानों के साथ है| यदि किसानों के लिए प्रसपा को धरना प्रदर्शन करना पड़ा तो उसके लिए भी पार्टी तैयार है|
हमे कृष्ण जैसे सारथि की जरूरत
प्रसपा सुप्रीमों शिवपाल सिंह यादव नें कहा कि उनकी पार्टी कीसामाजिक परिवर्तन रथयात्रा अब 12 अक्तूबर को मथुरा से निकलेगी। लेकिन मथुरा से उनका यात्रा शुरू करनें के पीछे कुछ मकसद है| उन्होंने कहा कि कौरवों के पास भीष्म, द्रोणाचार्य, अस्तुथ्थामा आदि महा योद्धा थे | लेकिन श्रीकृष्ण के रहते विजय पांडवों की हुई| लिहाजा उन्हें भी श्रीकृष्ण जैसे एक सारथि की आवश्यकता है|
प्रियंका के समर्थन में आये शिवपाल
कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियंका वाड्रा के द्वारा लखीमपुर मामले में सरकार से मोर्चा लेना जायज बताया| उन्होंने कहा कि प्रियंका नें ठीक कार्य किया| अन्य लोगों को भी इसका विरोध खुलकर करना चाहिए|
भाजपा का जिला पंचायत बनाना अनुपम दुबे की गलती
शिवपाल सिंह नें हत्या के मामले में मैनपुरी जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के विषय में भी हमला बोला| उन्होंने कहा कि वह जेल में बंद कमलेश पाठक एमएलसी, विजय मिश्रा के साथ ही मैनपुरी में अनुपम दुबे से भेट की है| उन्होंने बताया कि अनुपम दुबे पर बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है| उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए  कहा कि भाजापा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना अनुपम दुबे की सबसे बड़ी गलती थी| उसी का परिणाम वह भोग रहें है|
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें लिया आशीर्वाद
भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव नें भी कार्यक्रम में पंहुच कर शिवपाल यादव से आशीर्वाद लिया| उसके साथ शिवपाल ने गुप्तगू की| मोनिका यादव नें बताया कि प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में उनका निमंत्रण था| जिस कारण वह शामिल हुईं| उन्होंने इस मौके पर शिवपाल से भेट को राजनैतिक नही बताया|
हनी नें शिवपाल को सौंपी चाबी
अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शुभम राय हनी नें शिवपाल सिंह को प्रतीक चिन्ह के रूप में चाबी सौंपी| शिवपाल नें शुभम के साथ गुप्तगू भी की|  प्रसपा जिलाध्यक्ष विमल यादव, अर्चना राठौर, विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव, रिंकू यादव, पिंकू यादव, रवि यादव, अशोक यादव, कामता प्रसाद, रामकिशोर यादव आदि रहे|