हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आया राष्ट्रीय पक्षी गंभीर

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) गुरुवार को अचानक उड़ान भरनें के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर हाई-टेशन लाइन की चपेट में आ गया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| वन विभाग की टीम मोर को अपने साथ ले गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में अचानक एक मोर नें उड़ान भरी तो वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया| जिससे वह गंभीर हो गया| गलिमत रही की उसकी जान बच गयी| जिसके बाद भाजपा  नेता राजन सिंह नें डायल 112 को सूचना दी| डायल 112 पुलिस उसे थानें ले आयी| थाना पुलिस ने घायल मोर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया|