हाई-टेंशन लाइन पर गिरा पुलिस का सीसीटीवी टावर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) देर शाम हुई मुसलाधार बरसात के चलते पुलिस का सीसीटीवी पोल हाई टेंशन लाइन के ऊपर खम्भे पर गिर गया| जिससे काफी देर सप्लाई बाधित रही| लेकिन बाद में सप्लाई बहाल हो सकी|
शहर के लाल दरवाजे फब्बारे के सामने पुलिस का सीसीटीवी लगा है| लिहाजा उस पर राजनैतिक होडिंग टंगे रहते है| रविवार देर शाम अचानक हुई बारिश और तेज हवा के चलते पोल टूटकर हाईटेंशन लाइन के पोल पर जा लगा| जिससे विधुत सप्लाई बाधित हो गयी| काफी देर बाद सप्लाई शुरू हो सकी| लेकिन बिजली विभाग मौके पर खम्भा हटाने नही आया|
बिजली विभाग के अबर अभियंता अनिल कुमार नें बताया कि सूचना मिली है| सीसीटीवी पोल को हटाया जायेगा|