गाँधी जयंती पर भाजपा नें निकालीं ‘तिरंगा यात्रा’

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गांधी जयंती के अवसर पर लोगों को खादी के प्रति जागरूक करने तथा सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर भाजपाइयों ने तिरंगा रैली निकाली।
भाजपा नगर पश्चिम द्वारा “विश्व अहिंसा दिवस” गांधी जयंती के अवसर पर तिरंगा यात्रा टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि करके चौक तक निकाली गई| महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू ने भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने में बड़ी भूमिका निभायी थी। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया था।  दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जीवन मे आगे बढ़ना चाहिए। नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बापू के दिखाए मार्ग पर निरंतर राष्ट्र को आगे ले जा रहे है  सभासद पति रामकिशन सैनी, महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, नगर मंत्री प्रदीप सक्सेना,वीर बहादुर पाल, राकेश बाथम, रामकिशन दीक्षित, संजू वर्मा व मृत्युंजय पाठक आदि लोग रहे।भाजपा नगर पूर्वी मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा चौक से पार्टी कार्यालय तक निकाली गयी| तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के खूब नारे लगाये| दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के विचारों को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं|  जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हिंसा और आतंकवाद से मुक्त हो रहा है| नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है जो राष्ट्रवाद की नींव पर आधारित है। सदर विद्यालय मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी विचार रखे| अंकुर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, विजय मिश्रा, विश्राम सिंह यादव, चक्रधर दीक्षित, गुंजन अग्निहोत्री व सागर गुप्ता आदि रहे|
फतेहगढ़ मंडल मे गांधी-शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य मे भी तिरंगा यात्रा निकली गयी|सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान, चित्रा अग्निहोत्री, यात्रा संयोजक दीपक कटियार, महामंत्री शिवम दुबे, अनिल तिवारी, गौरव कटियार, रानू दीक्षित शशांक शेखर आदि रहे|