दीपाली भार्गव बनीं फर्रुखाबाद की नगर मजिस्ट्रेट

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही सरकारी मशीनरी को दुरस्त करनें में लग गयी है| जिसके तहत शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट का भी तबादला कर दिया गया| दीपाली भार्गव को नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गयी है|
दरअसल वर्तमान नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य का तबादला बीते 2 जनवरी 2020 को जनपद में हुआ था| वह इससे पूर्व बिजनौर के एसडीएम थे| लगभग 9 महीने बाद सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला ओएसडी राजस्व परिषद के लिए किया गया है| वहीं उनकी जगह पर  कानपुर देहात में तैनात पीसीएस अफसर दीपाली भार्गव को सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद बनाया गया है|