जिला जज की मध्यस्ता के बाद बार की हड़ताल समाप्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लगभग दो सप्ताह तक चली बार की हड़ताल के बाद जिला जज की मध्यस्ता पर हड़ताल समाप्त करनें की घोषणा लिखित रूप से कर दी गयी|
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व महासचिव संजीब पारिया नें संयुक्त रूप से बताया कि जिला जज की मध्यस्थता के बाद कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल नें अपनी गलती  को स्वीकार किया   भविष्य में पुनरावृत्ति नही होगी| जिसके बाद बार नें कलम बंद हड़ताल को समाप्त करनें की घोषणा कर दी गयी|