हिन्दू महासभा की बैठक में समाज की एक जुटता पर जोर

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की बैठक में समाज की एक जुटता पर बल दिया गया| इसके साथ ही संगठन को मजबूत करनें की नसीहत दी गयी |
रविवार को दोपहर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के द्वारा आयोजित एक सभा में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू महासभा  मुन्ना कुमार शर्मा व  महामण्डलेश्वर राष्ट्रीय सचिव हिन्दू महासभा पूजा शकुन पाण्डेय ने अपने विचार रखे| पूजा शकुन पाण्डेय नें कहा कि आज हिन्दुओं को संगठित होनें की जरूरत है| क्यों की आज सबसे बड़ा खतरा हिन्दू का हिन्दू से है| उन्होंने कहा कि जो हिन्दू होकर हिन्दू का विरोध करे तो समझो उसका खून खराब है| उन्होंने युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की पीठ ठोंकी
इस दौरान संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्र नें किया| प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा  जिलाध्यक्ष क्रान्ति कुमार पाठक,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका ठाकुर, महामंत्री सारिक रस्तोगी, रवि शुक्ला आदि रहे|