राहुल राजपूत की भाजयुमो जिला महामंत्री पद पर ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटी गुरुवार को जारी हो गयी| जिसमे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की जिला महामहामंत्री के पद पर ताज पोशी हो गयी|
भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला के द्वारा जारी की गयी सूची में पूर्व कार्य समिति सदस्य राजीव मिश्रा को उपाध्यक्ष, अमित ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष कायमगंज अमर गुप्ता, व्लाक प्रमुख राजेपुर  डॉ० पल्लब सोमवंशी पुत्र सत्यपाल सिंह (दुग्ध संघ अध्यक्ष कानपुर मंडल) को उपाध्यक्ष बनाया गया है| वहीं सांसद के भतीजे राहुल राजपूत के साथ ही जिला आईटी संयोजक अभय सिंह को कमेटी में जिला महामंत्री, विक्रांत तिवारी, पूर्व प्रधान शाहाना बेबी, हिन्दू वादी नेता अंकित तिवारी, विधायक कायमगंज के पौत्र हिमांशु खटीक, सनी ठाकुर, अंकित गुप्ता को मंत्री का पद दिया गया है| कोषाध्यक्ष के पद पर अमित वर्मा लाला जी, शोध प्रमुख नीरज दीक्षित, सत्यम कटियार मीडिया प्रभारी, मंयक गुप्ता सोशल मीडिया प्रमुख, कार्यालय प्रभारी रोहित शर्मा के साथ श्रष्टि सक्सेना सहित कुल 11 कार्यसमिति सदस्य बने है|