ट्रक हेल्पर का घर पंहुचा शव,परिजनों नें लगाया जाम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व ट्रक से मक्का लादकर निकले हेल्पर का शव अचानक उसके घर पंहुचा तो परिजनों में कोहराम मच गया| आक्रोशित परिजनों नें शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया| तकरीबन एक घंटे तक कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग जाम रहने के बाद जाम खुल सका|
थाना क्षेत्र के सिधौली कमालगंज 22 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र वेद प्रकाश कमालगंज निवासी वीरेंद्र कटियार के ट्रक पर हेल्पर था| बीते आठ दिन पूर्व सतेन्द्र ट्रक चालक विनय कुमार के साथ मक्का लादकर इंदौर के लिए निकला था| तकरीबन एक सप्ताह बाद गुरुवार को सुबह अचानक उसके घर के बाहर एक एम्बुलेसं आकर रुकी| जिसमें सतेन्द्र का शव था| घटना की जानकारी होनें पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा| आक्रोशित परिजनों नें शव लाकर एसबीआई के सामने कानपुर-फर्रुखाबाद मार्ग जाम कर दिया| मृतक की माँ शीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|  तकरीबन एक घंटा बाद खुदागंज चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह, दारोगा अमित शर्मा, अमित यादव आदि मौके पर आ गये| उन्होंने समझाकर जाम खुलबाया |