चूड़ी गोदाम में महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चूड़ी खरीदनें आयी महिला दुकानदार के साथ व्यापारी और उसके साथी नें दुष्कर्म किया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
दरअसल थाना राजेपुर निवासी एक पीड़िता नें शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि उसकी एक चूड़ी की दुकान है| लिहाजा वह चूड़ी खरीदने बीते दिन दोपहर लगभग 11-12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया फजल इमाम निवासी मो० अशलाम उर्फ सोनू पुत्र चाँदबाबू की लाल दरवाजे पानी की टंकी के निकट स्थित दुकान पर आयी थी| मो. अशलाम मौजूद था| तभी वहां बजरिया निवासी सारिक निवासी बजरिया भी आ गया| सरिक चूड़ी दिखानें के बहाने दुकान के ऊपर गोदाम पर ले गया| जहाँ उसनें धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया| पीड़िता के अनुसार उसके बाद अशलाम भी आ गया और उसने भी दुष्कर्म किया| घटना की जानकारी महिला के पति को घर जाकर दी| जिसके बाद गुरुवार को पीड़िता शहर कोतवाली अपने पति के साथ पंहुची|  जानकारी मिलने पर हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा आदि कोतवाली आ गये| उन्होंने पीड़िता से बात की| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस नें आरोपियों को दबोच लिया|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है| आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी|