बारिश ने गुल की शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश नें पूरे जिले की विधुत आपूर्ति बाधित कर दी| कई क्षेत्र में पेड़ टूटने से विधुत लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी| देर रात तक विधुत व्यवस्था बहाल होनें की सम्भवना विधुत विभाग नें की है|
दरअसल पूरे शहर और ग्रामीणों क्षेत्र की विधुत लाइन दोपहर से ही बाधित है| यह कहिए तो जिले में लगभग 50 उपकेन्द्र में से अधिकतर उपकेन्द्र बंद हैं| विधुत सप्लाई को ब्रेक डाउन कर दिया गया है| वहीं जसमई, पांचाल घाट, पुलिस लाइन फतेहगढ़ व ग्रामीण क्षेत्र के मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, कायमगंज व राजेपुर आदि क्षेत्रों में पेड़ गिरनें से विधुत सप्लाई बाधित हो गयी|
जिससे गुरुवार शाम होते ही पूरा क्षेत्र अँधेरे में डूब गया| अधिकतर घरों के इंबर्टर जबाब दे गये| जिससे विधुत उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं|बरसात होनें से खम्भे गीले है जिससे विधुत कर्मियों को उस पर चढने में भी समस्या हो रही है| अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव नें बताया कि पानी बंद होनें पर रिपेयरिंग कार्य शुरू होगा| सभी उपकेद्रों की सप्लाई देर रात तक चालू करनें का प्रयास किया जायेगा|