सपा नेता विजय यादव की माँ का आकस्मिक निधन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार तड़के अचानक सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की माँ का आकस्मिक निधन हो गया| जिससे उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी|
मिली जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय गिरजा देवी यादव रविवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़नें से गंभीर हो गयीं| परिजन उन्हें तत्काल आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पंहुचे | लेकिन चिकित्सक नें उनके निधन की पुष्टि कर दी| जिसके बाद परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी| विजय यादव और परिजनों को संत्वना देंने वाले लोगों का उनके घर पर ताँता लग गया| गिरजा देवी यादव प्रधान भी रहीं| उनके नाम से कई प्रतिष्ठान भी संचालित है| उनकी अंतिम यात्रा दोपहर लगभग एक बजे फतेहगढ़ रखा स्थित आवास से पांचाल घाट के स्वर्ग धाम के लिए प्रस्थान करेंगी|