अयोध्या से जनसत्ता पार्टी करेगी चुनावी यात्रा का शंखनाद

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) की पार्टी नें भी सक्रियता बढ़ा दी है| कार्यक्रम में कहा गया कि पार्टी अयोध्या से यूपी विधान सभा चुनाव का शंखनादकर पूरे प्रदेश मे यात्रा निकालेंगी|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे पार्टी के कानपुर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान नें कहा कि उनकी पार्टी सभी जाति-धर्म के लोगों की पार्टी है| पार्टी प्रदेश के सभी 75 जिलों में विधान सभा चुनाव लड़ेगी| जिले में भी चारों विधान सभा में प्रत्याशी उतारने की तैयारी है| आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी अपने मुद्दों में एसटी/एचटी एक्ट मुख्य मुद्दा रहेगा|
उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो आगामी 31 अगस्त कें बाद अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे और वहीं से रथ यात्रा का शंखनाद भी होगा| यह रथयात्रा पूरे प्रदेश में जायेगी| पदाधिकारियों नें मंडल अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर स्वागत भी किया| लेकिन कार्यक्रम में बरसात नें पानी फेर दिया| इस दौरान जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान, प्रमोद सिंह, विक्की ठाकुर आदि रहे| संचालन युवा कवि वैभव सोमवंशी नें किया|