मंयक को दोबारा भाजयुमों जिलाध्यक्ष का ताज

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के करीबी मंयक बुंदेला को पार्टी नें दोबारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है| उनका पार्टी कार्यलय पर स्वागत किया गया|
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यलय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता और संगठन के लोगों नें माला पहनाकर स्वागत किया| इसके साथ ही दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से उत्साही बुंदेला नें कहा कि युवा मोर्चा आगामी विधान सभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगेगा| पार्टी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नौजवानों के साथ पूरे प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी|
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शिवम दुबे नें किया| कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता, भाजप जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान, शिवांश तिवारी, अंकित गुप्ता आदि रहे|