पूर्व सीएम नें नकल अध्यादेश से संवारा युवाओं का जीवन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमे उनके चित्र पर भाजपाईयों नें माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की|
कार्यक्रम में पंहुचे बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एक जन नेता थे उन्होंने संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कल्याण सिंह प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के नेता थे उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन की सरकार दी थी। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कल्याण सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे वह एक जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में स्थापित हुए थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पूर्व सीएम जनता से सीधा संवाद स्थापित रखते थे उन्होंने अपने शासन में नकल अध्यादेश लाकर युवाओं के जीवन को संवारने का कार्य किया|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत नें भी विचार रखे| कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, बबीता पाठक, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, रामवीर सिंह चौहान, प्रभात मिश्रा आदि रहे|