रक्षाबंधन की भीड़ में फस रेंगता रहा शहर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को राखी के मौके पर शहर में उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पूरे दिन बाजार में वाहन रेंगते रहे। अपनों के साथ पर्व मनाने के लिए घर से निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। एकाएक लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ने से शहर का यातायात धड़ाम हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सजग रहा तो चौराहों पर लगने वाले जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के मुख्य मार्ग तो जाम के हबाले रहे बढ़पुर स्थित एक होटल में आये संघ के नेता के काफिले में आयी गाड़ियों से बाहर जाम लग गया|कुछ देर में ही वाहन आवास विकास तिराहे से शीतला माता मंदिर तक फंस गए। जाम के चलते वाहनों में बैठे लोगों को परेशानी हुई। दुपहिया वाहन चालक गली-मोहल्लों से होकर निकले। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने एक घंटा की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे जाम खुलवाया।
रक्षाबंधन के चलते शनिवार को नगर में भी भीड़ उमड़ पड़ी, सड़कें जाम हो गई। दिन भर वाहनों की आवाजाही बरकरार रही। त्योहार को लेकर लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भूल गए। जगह-जगह जाम भी लग गया। बाजार में भीड़ होने के कारण शारीरिक दूरी के नियम की भी सही ढंग से पालन नहीं हो पाया। जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रक्षाबंधन पर्व के कारण लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम नहीं किया गया था। बाजार में छोटे वाहनों के कारण यह समस्या हुई। कड़ी धूप के कारण जाम में फंसे लोग पसीने से तर बदतर हो गए थे।