जश्न-ए-आजादी में उमड़ा जोश और देशभक्ति का जज्बा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 75वां स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के जश्न में लोग सराबोर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देश भक्ति का जज्बा जगाया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। रविवार को जिले में जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस के चलते भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ| राजनैतिक पार्टी हो या सामजिक संगठन या फिर स्कूल सभी देश भक्ति में सरावोर नजर आये|
भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से आज़ादी मिलना अभी बांकी
सपा युवज़न सभा के नि.राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में झंडारोहण किया| इसके बाद छोटी जेल स्थित सरस्वती बालिका विध्यालय में झंडा रोहण कार्यक्रम में भी रहे।  नि.राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी भारत की सम्पूर्ण आबादी को उनके अनुपात के हिसाब से हक़ और सुविधाएँ नहीं मिल पायीं हैं। आज भी गरीब और गरीब होता जा रहा है, और अमीर और अमीर होता जा रहा। देश को आज़ादी तो मिल गयी लेकिन भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से आज़ादी मिलना अभी भी बाक़ी है।। संस्था के संस्थापक डॉ. अजय सिंह, पूर्व प्रधनाचार्य शर्मिसठा यादव, नीरजा यादव, स्नेहलता, अनीता वर्मा और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।
विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ ही खेलकूद भी जरूरी
शहर के बजरिया जाफर खां रेलवे ओबर ब्रिज के निकट स्थित आल सेंट पब्लिक स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाया गया| कोविड-19 नियमों का पूर्णरूप से पालन भी किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में  सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया| विद्यालय में  समस्त शिक्षको कोविड-19 व  देश की परिस्थितियों से अवगत कराया| और सभी शिक्षकों से विशेष आग्रह किया कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ कैसे रहना है इस पर भी ध्यान दें| इसके साथ ही बच्चों को यह भी बतायें की खेल का उनके जीवन में क्या महत्व है यह भी बताएं, ताकि भविष्य में आगे चलकर नीरज चोपड़ा जैसे एथलीट भारत के लिए गोल्ड लेकर आयें और देश का नाम रोशन करें|  संस्थापक बीना दुबे, विद्यालय के प्रबंधक पीयूष दुबे व प्रधानाचार्य, तमन्ना दुबे आदि रहे|
शहिदों की कुर्बानी रखें हमेशा याद
शहर के टाउन हाल पर भाजपा नगर पश्चिम के अध्यक्ष विकास पाण्डेय के नेतृत्व में आज़ादी की 75वी वर्षगांठपर तिरंगा शान के साथ फैराया गया| इस दौरान नगर अध्यक्ष नें कहा कि देश की आजादी के लिए खुद को कुर्बान करनें वाले शहीदों को हमे हमेशा याद रखनें की जरूरत है| 
अंकित गुप्ता,रोहन कश्यप, आदेश गुप्ता, आर के दीक्षित, आदित्य मिश्रा,रामकिशोर सैनी,प्रदीप सक्सेना रहे|
महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ सपा नें फैराया तिरंगा
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में आवास विकास कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण होने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये| इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दिवाकर व अमन खटीक,ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता सतीश दीक्षित, सर्वेश अंबेडकर, रामानंद प्रजापति, सुलक्षणा सिंह, नागेंद्र सिंह शाक्य,  बृजेश पाल, ओम प्रकाश व इलियास मंसूरी आदि रहे|
तहसील में एसडीएम और पालिका में अध्यक्ष नें किया माल्यार्पण
सदर तहसील परिसर में एसडीएम सदर अनिल कुमार नें झंडारोहण कराया और माल्यार्पण किया| वहीं नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व ईओ रविन्द्र कुमार नें ध्वजारोहण किया| केन्द्रीय कारागार में जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला नें ध्वजारोहण कर माल्यार्पण किया|
आजादी का महोत्सव आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
मोहम्मदाबाद के सकवाई स्थित गिरिजा देवी पीजी कालेज में देश भक्तों और शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस के लेकर आयोजित कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया। | निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव और उनकी पत्नी रिचा यादव नें राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके बाद स्वतन्त्रता के क्रान्तिवीरों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया| विजय यादव नें कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे। अंत में उन्होंने देशभक्तों तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है।
इस दौरान सुमन राजपूत, पंकज चौधरी, संतोष हिल्स, प्रवेश यादव, देवेन्द्र यादव, अमर सिंह व रामरतन राजपूत आदि रहे|