सदर विधान सभा फतेह के लिए श्रमयोगी किये सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही अब मतदाताओं पर डोरों डालना शुरू हो गया है| जिसके तहत जिले भर में दावेदार अपने-अपने हिसाब से माहौल बनाने में जुटे हैं| रविवार को सदर विधान सभा चुनाव में बदलाब के नारे के बीच श्रमयोगी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम के बैनर पर लिखा था कि सदर की जनता करे पुकार, परिवर्तन हो अबकी बार| कार्यक्रम के आयोजक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी नें कार्यक्रम में आये श्रमयोगियों को सम्मानित किया| उन्हें प्रमाण पत्र दिये गये जिसमे लिखा गया मिशन 2022 सदर विधान सभा फर्रुखाबाद| फिलहाल राजीव चतुर्वेदी सदर से विधान सभा चुनाव की दावेदारी कर रहें है| कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेश वाथम नें की|
इस दौरान प्रकृति देव पाण्डेय, धीरेन्द्र राठौर ,सर्वेश पाठक, पूर्व सभासद कुंबर जीत सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, विवके अवस्थी, रिंकू राजपूत आदि रहे|