कुछ लोग ना कुछ कर रहे ना कुछ करनें दे रहे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आचार संहिता उलंघन के मामले में न्यायालय से जमानत लेकर आये बसपा नेता पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नें फिलहाल साफ कर दिया कि उनका आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने का फिलहाल मन नही है| वह समाज की सेवा समर्पण भाव से कर रहे है| लिहाज कुछ लोगों को इसकी तकलीफ जरुर है| वह ना कुछ कर रहे और ना करनें दे रहे|
लोहाई रोड़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए बसपा नेता नें कहा कि उनके ऊपर विधान सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उलंघन  का मामला दर्ज किया गया था| लेकिन कब पुलिस नें चार्ज शीट दाखिल कर दी उन्हें पता भी नही चला|
उन्होंने कहा कि वह 10 रूपये में भोजन, 12 साल से गरीब बेटियों का विवाह और कोरोना काल के चलते जितने दिनों में कहा आक्सीजन प्लांट भी लगा दिया| जिसकी कुछ लोगों को तकलीफ है| वह राजनीति करनें वाले लोग ही है जो ना ही कुछ कर रहे और ना ही करनें दे रहे| मनोज अग्रवाल नें कहा कि उनके समर्पण भाव से स्थानीय स्तर के कुछ नेताओं को तकलीफ है|
उन्होंने कहा आगामी विधान सभा चुनाव लिए उन्होंने अभी मन नही बनाया है| पूर्व में वहलोक सभा चुनाव भी लड़ चुके है| उन्होंने बसपा या सपा किसी में भी टिकट लेनें का प्रयास नही किया| कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे है| वह विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए अभी अपने लोगों के साथ बैठेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जायेगा|