बढ़पुर प्रधान संघ अध्यक्ष पर समर की ताजपोशी, कुमुद महामंत्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को चार दिन में ही दूसरी बार हुए बढ़पुर व्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव में अब सर्वसम्मति से समर की ताजपोशी कर दी गयी| वहीं महामंत्री के पद पर कुमुद शुक्ला को चुना गया|
शहर के कादरी गेट स्थित एक गेट्स हाउस में आयोजित बैठक में 42 प्रधानों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मसेनी प्रधान समर सिंह को प्रधान संघ बढ़पुर का अध्यक्ष चुना गया| वहीं खानपुर की प्रधान कुमुद शुक्ला को महामंत्री, विसम्भर दयाल प्रधान रम्पुरा को उपाध्यक्ष, अमेठी जदीद की प्रधान कुसुमलता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है| पपियापुर प्रधान अजय कुमार को सचिव, जसमई के प्रधान अभिलाषा दुबे को मीडिया प्रभारी व सोताबहादुरपुर की प्रधान बगन्ना बेगम को भी सचिव बनाया गया है| इस दौरान मुख्य आयोजक भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर, संरक्षक मुफीद खां, संतोष यादव, चुन्ने यादव, सोनू यादव, रीता यादव, रामवीर शुक्ला, दीपक कटियार, संजू कटियार, कौशल यादव आदि रहे|
ज्ञानेद्र की अध्यक्षी में फंसा पेंच
दरअसल ज्ञानेंद्र राजपूत प्रधान जनैया सठैया को अध्यक्ष बनाने में अहम भूमिका पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी नें अदा की थी| बीते चार दिन पूर्व ज्ञानेद्र को अध्यक्ष चुना गया और मीडिया से भी लगभग दूरी रखी गयी|  चार दिन बाद ही इस पद पर 42 प्रधानों के समर्थन से तख्ता पलट हुआ और सर्वसम्मति से समर सिंह को अध्यक्ष चुना गया|
ज्ञानेंद्र के खेमे के कई प्रधान समर और कुमुद के साथ
दोबारा चुनाव होनें पर विगत दिनों प्रधान संघ अध्यक्ष चुने गये ज्ञानेद्र  राजपूत का पत्ता साफ होता दिखा| क्योंकि ज्ञानेंद्र के खेमे के कई प्रधान आज हुए चुनाव में खड़े दिखे| जिसमे ज्ञानेंद्र की कमेटी में कोषाध्यक्ष अमेठी जदीद की प्रधान कुसुमलता भी शामिल है| जिन्हें समर सिंह की कमेटी में भी कोषाध्यक्ष का पद मिला है| महामंत्री कुमुद शुक्ला के पति भाजपा नेता रामवीर शुक्ला नें बताया कि पूर्व में हुए चुनाव में प्रधान नाम मात्र के थे लेकिन रविवार को हुए चुनाव में कुल 42 प्रधान शमिल हुए|  लिहाजा जिसके पास जितने अधिक प्रधान वह ही अध्यक्ष बनने की योग्यता रखता है|