खेत में जा रहे युवक पर फायरिंग का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) खेत में चाचा से मिलने जा रहे युवक पर जान लेवा फायरिंग कर दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धनी निवासी अरविन्द पुत्र कश्मीर सिंह रविवार को सुबह लगभग 10 बजे खेत में अपने चाचा नेत्रपाल से मिलने जा रहा था| तभी उसके ऊपर जानलेवा फायरिंग कर दी गयी| लेकिन अरविन्द बाल-बाल बच गया था| घटना सूचना की सूचना अरविन्द नें थाना पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद थानाध्यक्ष जसमंत सिंह व हल्काइंचार्ज सुरजीत सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथमौके पर पंहुचे|  अरविन्द के चाचा नेत्रपाल नें पुलिस को बताया कि वह खेत जोत रहे थे| तभी अचानक गोली चलने की आवाज आयी| आबाज सुनकर नेत्रपाल मौके पर आ गये| अरविन्द नें पुलिस को दी तहरीर में कमलेश पुत्र श्री कृष्ण समर पाल पुत्र रामसेवक अशोक पुत्र श्री कृष्ण को गन्ने के खेत से निकलते देखा| अरविन्द के अनुसार आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है| जिसके चलते फायरिंग की गयी| पुलिस जाँच कर रही|
पुलिस नें गन्ने के खेत में घुसकर तमंचा कारतूस की तलाश की लेकिन कुछ नही नही मिला| पुलिस नें एक आरोपी के भाई को दबोच लिया|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|