गंगा-रामगंगा का जल स्तर धड़ाम, कटान में आयी तेजी, सो रहे जिम्मेदार!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गुरुवार को गंगा व रामगंगा का जल स्तर काफी कम हो गया| लेकिन कटान में तेजी आ गयी| लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र होकर सो रहे है|
दरअसल राम गंगा का जल स्तर गुरुवार को घटकर 135.45 पर आ गया| वहीं रामगंगा में रामनगर कोहली से 14037 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं गंगा भी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे यानी 136.45 मीटर पर आ गयीं| गंगा में नरौरा बांध से 63231 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| गंगा-रामगंगा में जल स्तर कम होनें के बाद भी तराई क्षेत्र के ग्रामीणों  की मुसीबत कम होनें की जगह बढ़ और गयी है|
रामगंगा की जद में आनें वाले अलादपुर भटौली में तेजी से हो रहा है| बीती रात झोपड़ी में सो रहीं महिला नन्ही देवी की झोपड़ी ही कटान होनें से नदी में समा गयी| जिसमे उसके जेबरात का सूटकेस भी चला गया| बताते चलते अलादपुर भटौली केग्रामीणों की लगभग दो दर्जन झोपड़ी कटान की जद में है| उन्हें दूसरी जगह भूमि ना होनें के कारण वह कटान रुकनें के इंतजार में धीरे-धीरे मुसीबत की तरफ बढ़ रहें है|
मजे की बात तो यह है कि जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार यहाँ झाँकने तक नही आया| ना ही कोई जनप्रतिनिधि अभी तक भरोसे की घुट्टी पिलानें पंहुचा है| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है|
क्या बोले जिम्मेदार
तहसीलदार संतोष कुशवाह नें बताया कि कटान की जद में आने वाले ग्रामीणों को दूसरी जगह बसाया जायेगा| उन्हे भूमि आवंटित करानें का प्रयास होगा|