रोडबेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तीसरी बार जरनैल अध्यक्ष, संघ पंकज के हबाले कार्यशाला की कमान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को हुए रोडबेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में कार्यशाला का शाखा अध्यक्ष पंकज वर्मा को बनाया गया| जबकि जरनैल सिंह यादव तीसरी बार चालक शाखा के अध्यक्ष बने |
फर्रुखाबाद के लाल दरवाजे पर स्थित रोडबेज बस अड्डे पर रोडबेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संचालन शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ| जिसमे चुनाव अधिकारी सत्तदेव यादव व शांति स्वरूप की निगरानी में सम्पन्न हुआ| चुनाव में जरनैल सिंह यादव को तीसरी बार शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया| तथा शाखा मंत्री अरुण कुमार को बनाया गया| इस दौरान कासिम खां, योगेन्द्र सक्सेना, विनय यादव, सुनील कुमार, जितेन्द्र यादव आदि रहे|
कार्यशाला शाखा के पंकज वर्मा बने अध्यक्ष
फतेहगढ़ स्थित रोडबेज की शाखा में कुलदीप दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ| जिसमे पंकज वर्मा को शाखा अध्यक्ष, मनोज गुप्ता को शाखा उपाध्यक्ष रफीक के साथ ही एक शाखा मंत्री, तीन शाखा संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, लेखा परीक्षक, प्रचार मंत्री, 7 सदस्य मनोनीत किये गये| सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया|