सर्पदंश से मासूम छात्रा नें तोड़ा दम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सो रही छात्रा को सांप नें काट लिया| परिजन उसे इलाज के लिए लेकर पंहुचे| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी 8 वर्षीय तान्या पुत्री प्रेम नाथ घर के बरामदें में तखत पर सो रही थी| तभी उसे जहरीले सर्प नें डस लिया| बालिका तान्या नें परिजनों को बताया कि उसकी ऊँगली में जलन हो रही है| जिसके बाद उसके चाचा शिवनाथ तान्या को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| लेकिन लोहिया अपस्ताल में चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सूचना मिलने पर दारोगा राजेश कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| तान्या आरआरसी फतेहगढ़ में कक्षा तीन की छात्रा थी|