महंगाई के विरुद्ध कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर कांग्रेस कमेटी नें हस्ताक्षर अभियान चलाया और कांग्रेसी नेताओं ने जोर- शोर से महंगाई का विरोध किया।
शहर के नेहरु रोड़ पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया| जिसमे कांग्रेसियों नें कहा कि कहा कि एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है। मोदी सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ सीधे आम जनता पर डाल दिया। मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को ही सार्वजनिक लूट का जरिया बना दिया है। भाजपा का जनविरोधी और देश विरोधी चेहरा सामने आ गया है। देश के लोगों ने पीएम मोदी को अच्छे दिन के वायदे पर चुना था, अब पीएम मोदी लोगो का विश्वास तोड़ चुके हैं। मोदी सरकार की जनविरोधी रवैये से जनता परेशान है।
कांग्रेसियों नें कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। कोरोना महामारी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही जनता की मदद और उन्हें राहत देने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ने में कोई कमी नहीं कर रही है।
इस दौरान प्रमोद जैन, महेश चन्द्र वर्मा, संतोष गुप्ता, प्रभात कटियार आदि रहे|