पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में सपा व्लाकों पर करेगी प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलनें की तैयारी कर दी है| सपा सुप्रीमो के निर्देश पर व्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें जिले में सातों व्लाकों पर धरना प्रदर्शन करनें का खाका तैयार कर लिया है| लिहाजा प्रदर्शन को सफल बनानें के लिए सपा जिलाध्यक्ष सभी व्लाकों में प्रभारी व दो सह प्रभारी नामित कर दिये गये है| प्रभारियों की सूची में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव का नाम शामिल नही है|
जबकि महेंद्र कटियार को बढ़पुर का प्रभारी और विजय यादव व रामविलास राजपूत को सह  प्रभारी बनाया गया है| सुबोध यादव को मोहम्मदाबाद, शिव प्रताप चीनू को राजेपुर, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया को शमसाबाद, अरशद जमाल सिद्दीकी को कमालगंज, कायमगंज में रामप्रकाश यादव (कल्लू) , नवाबगंज डॉ० जितेन्द्र यादव को प्रभारी बनाया गया है| सपाई 11 जुलाई को सभी व्लाकों पर एक साथ धरना प्रदर्शन करेंगे|