धर्मांतरण के शक में पुलिस नें दो को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) धर्मांतरण के शक में पुलिस नें  विश्व हिन्दू परिषद के हस्तक्षेप के बाद दो को हिरासत में लिया है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी देशराज के घर पर धर्मांतरण का कार्य चलनें की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री दिनेश आदि मौके पर आ गये| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर थानें से दारोगा फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच की| जिसके बाद पुलिस मौके से चल दी तो विहिप नेता उखड़ गये| उन्होंने आरोपियों को पकड़ने को कहा जिस पर पुलिस से नोकझोंक हो गयी|
बाद में दबाब अधिक बढने पर पुलिस नें  आरोपी दो युवकों को थानें ले आयी| जिला मंत्री दिनेश तोमर नें तहरीर दी| रोहित तिवारी, राव सोमवंशी,श्याम मोहन व सुमित अवस्थी आदि मौजूद रहे| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| प्रारम्भिक जाँच में मामला गलत पाया गया है|