पूर्व प्रधान, सचिव व एडीओ से 2 लाख रिकबरी के आदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी नें विकास खंड बढ़पुर के ग्राम नीबलपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण उचित जगह पर ना करनें के मामले में निवर्तमान प्रधान,से सचिव व प्रशासक से दो लाख रूपये की रिकवरी करनें के आदेश दिये है|
दरअसल वर्तमान प्रधान अशोक कुमार नें जिलाधिकारी से शिकायत कर निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की पुन: जाँच किये जाने की मांग की थी| जिस पर डीएम नें खुद शौचालय को आबादी से दूर बना पाया गया| इसके साथ ही शौचालय खंडहर से बिल्कुल मिला कर बनाया गया था जिसके ऊपर कभी भी खंडहर की दीवार गिरने का खतरा है| इन बिन्दुओं कोआधार बना कर डीएम नें निर्माण कार्य पर रोंक लगानें के साथ ही साथ रिकबरी के आदेश दिये थे|
जिसमे डीएम मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्राम सचिव कु० श्वेता व निर्वतमान प्रधान घनश्याम सिंह द्वारा ग्राम निधि-6 से 21000 तथा मनरेगा से 6030 अपव्यय  किया गया| कुल मिलाकर 216030.00 धनराशि अपव्यय की गयी|
डीएम नें रिकबरी के लिए सचिव श्वेता को 108015.00, निर्वतमान प्रधान को 53015.00 व सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) व प्रशासक विकास खंड बढ़पुर गोविन्द नरायन यादव से 55000 की धनराशि ग्राम निधि में जमा करनें के आदेश दिये है|