जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिक्री हुए 7 नामांकन पत्र

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत का चुनाव पूरे शबाब पर आ गया है| भाजपा समर्थित उम्मीदवार मोनिका यादव के भाई सचिन यादव को सपा नें बाहर का रास्ता दिखा दिया| जिससे राजनैतिक गलियारें में काफी उथल-पुथल मचने लगी है| लिहाजा राजनीति से सरोकार रखनें वालीं नजरे पूरी तरह से अब आने वाले जिला पंचायत चुनाव के परिणाम पर है| वहीं दूसरी तरफ चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया भी तेज हो गयी है| अभी तक कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई|
दरअसल बीते दिन दो नामांकन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका यादव नें खरीदे थे| लिहाजा गुरुवार को सपा प्रत्याशी सुबोध यादव अपनी पत्नी रश्मि यादव नें जिला मुख्यालय पंहुच पाँच पर्चे दाखिल किये| जिसमे 3 पर्चे सुबोध यादव व 2 पर्चे उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि यादव के नाम से खरीदे| जिससे अब कुल 7 नामांकन पत्र बिक्री किये गये| फिलहाल  चुनाव मैदान में मोनिका यादव और सुबोध यादव ही हैं| अन्य कोई दावेदार चुनाव मैदान में नही है|
आगामी 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल होंगे और इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव की स्थिति आने पर तीन जुलाई को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के तुरंत मतगणना प्रारंभ करके चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।