फांसी पर झूलता मिला शिक्षक का शव, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात अपने घर की छत में पड़े बीम में शिक्षक का शव फांसी पर झूलता मिला| पुलिस नें मौके पर जाँच पड़ताल की| परिजनों नें हत्या किये जानें का आरोप लगाया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 34 वर्षीय सुधीर पुत्र शैतान सिंह मूल रूप से देवरिया भोगांव मैनपुरी का निवास था| उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिला से उमा देवी के साथ हुई थी| उसके दो पुत्र भी हैं| वहीं एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहा था| बीती रात उसनें संदिग्ध रूप छत में बीम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| सुबह पड़ोसियों ने जब सुधीर की लाश फांसी पर झूलती देखी तो मृतक की पत्नी उमादेवी को जानकारी दी|
जानकारी होनें पर मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| कोतवाल दिलीप कुमार बिंद, पुलिस व फिल्ड यूनिट की टीम नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतक सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था| जानकारी मिलने पर मृतक सुधीर का भाई सुमित व माता अंगूरी देवी मौके पर पहुंचे भाई सुमित नें हत्या का आरोप लगाया| मृतक के भाई सुमित नें  बताया कि वह पैरो से चल नही पाता था तो फांसी कैसे लगा ली| मृतक की माँ अंगूरी देवी, पत्नी उमा देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|