भाजपा नें जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत सुनिश्चित करनें को बनायी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई  संवादाता) गुरुवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक आहूत हुई| बैठक में आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद के समस्त ब्लाक प्रमुख पदों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई| इस चर्चा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोर कमेटी के सदस्यों के साथ आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत चुनाव के बाद 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं|  सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को डोर टू डोर पहुंचने के लिए कोर कमेटी सदस्यों के माध्यम से अवगत कराया गया है। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ एवं सेक्टरों को मजबूत करने की आवश्यकता है इसके लिए भी दिशा निर्देश दिए हैं। निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे इसके लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई है।
जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया भाजपा आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के पदों पर भाजपा प्रत्याशी का प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के द्वारा सभी पदों पर प्रत्याशी को लेकर फैसला किया जाएगा।
सांसद मुकेश राजपूत,प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, फतेह चंद वर्मा,  संजीव गुप्ता, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,  भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर आदि रहे।