चार साल से साइकिल चला सपा का प्रचार कर रहे सगे भाई

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश दो सगे भाई लेकर साइकिल से  पूरी यूपी को नापने निकले है| वह बीते चार वर्षों से लगातार सपा सरकार की उपलब्धियां गिना  पार्टी का प्रचार कर रहें है|
समाजवादी साइकिल यात्रा का पहिया बीते चार वर्षो से लगातार घूम रहे संतकबीर नगर बूढी बेहलर निवासी सगे भाई विजय सिंह व अरविन्द सिंह शनिवार को आवास विकास जिला सपा कार्यलय पंहुचे| जहाँ उनका जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने स्वागत कर प्रशस्ति पत्र दिया|
साईकिल से चलकर आये विजय सिंह व अरविन्द नें बताया कि उन्होंने बीती सपा सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन को बतानें के लिए बीते 1 जनवरी 2017 से प्रदेश के 50 जिलों में अब तक साईकिल से जा चुके है| उनका मुख्य उद्देश्य अखिलेश यादव को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का है| लिहाजा आगामी चुनाव 2022 तक वह लगातार पार्टी का प्रचार इसी तरह से करेंगे| पार्टी कार्यालय पर कुछ देर रुकनें के बाद वह हरदोई के लिए रवाना हो गये|