सेन्ट्रल जेल में फिर 3 नये संक्रमित, जिले में कुल 6 पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना का ग्राफ तकरीबन ना के बराबर है| यह सरकारी आंकड़े बता रहे है लेकिन सेन्ट्रल जेल में कोरोना अपनी पकड़ बना रहा है| शनिवार को कुल आधा दर्जन नये केस पाए गये| जिसमे से 3 अकेले सेन्ट्रल जेल में संक्रमित मिले थे|
शनिवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में केन्द्रीय कारागार में तीन पुरुष संक्रमित निकले है| वहीं मोहम्मदाबाद के जाजपुर व टिमरुआ में भी एक-एक मरीज पॉजिटिव निकले है| इसके साथ ही ग्राम नगरिया जबाहर निवासी 62 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकले है|
वहीं सरकारी आंकड़ो में 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है| जबकि अब तक कुल मौत का आंकड़ा 186 पर आ गया है| जिले में कुल सक्रिय केस केबल 92 रह गये हैं|