मदरसा प्रबन्धक नें छात्र को बजीफा फार्म पर अंगूठा लगानें से मना करनें पर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जिले में कुकुरमुत्ते की तरह उगे सैकड़ो की संख्या में मदरसों में वर्षो से बजीफे की घपलेबाजी का खेल चलता चला आ रहा है| लेकिन उसके बाद भी अभी तक इन पर शिकंजा नही कसा गया| लिहाजा इनके हौसले बुलंद है| बीते दिन मदरसे के पूर्व छात्र को बुलाकर प्रबन्धक नें पीट दिया| क्योंकि उसनें फर्जी बजीफे के कागज पर अंगूठा लगानें से मना कर दिया| छात्र नें पुलिस को सूचना दी लेकिन जब कोई कार्यवाही नही हुई तो उसनें एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगायी| एसपी नें उसे कार्यवाही का भरोसा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी शावन पुत्र नसरुद्दीन नें एसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2019-20 में वह मदरसा वशीरुद्दीन राहिला जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 9 का छात्र था| छात्र नें आरोप लगाया कि प्रबन्धक फिरोज आलम उर्फ अच्छु जो छात्रों के बजीफा फार्म भरकर उसमे उनके अंगूठे लगवाते है| उसके बाद बजीफे का कुछ पता नही चलता| वह बजीफा हड़प कर लेते है|
साबन का आरोप है कि मदरसा प्रबन्धक बीते एक सप्ताह से फोन करके बुला रहे थे| बीते दिन जब वह गया तो उन्होंने कहा कि इस बजीफा फार्म पर अंगूठा लगा दो एक सप्ताह में तुम्हारा बजीफा आ जायेगा| लेकिन जब साबन ने कहा कि वह अब मदरसे में पढ़ता नही है तो वह फार्म पर अंगूठा क्यों लगायेगा | जिस पर प्रबन्धक नें आक्रोशित होकर छात्र के साथ मारपीट कर दी| घटना के सम्बन्ध में साबन नें थाना पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस नें कोई कार्यवाही नही की| बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है|
पुलिस अधीक्षक नें कार्यवाही का भरोसा दिया|