सपा का कोई बाहरी नही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव सम्पन्न होनें के बाद से अब सपा के भीतर पूर्व की भांति आपस में ही रायता फैलना शुरू हो गया है| पूर्व में सुबोध यादव के दावेदारी ठोंकते ही पूर्व मंत्री के खेमें में भी करंट दौड़ गया| पूर्व मंत्री के खेमें नें भी साफ शब्दों में संकेत दिये कि सपा सुप्रीमों अध्यक्ष पद का निर्णय लेंगे लेकिन कोई बाहरी सपा नेता अध्यक्ष नही बनेगा|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सपा नेता सचिन यादव के नई बस्ती स्थित पर उनके खेमें के जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों नें प्रेस वार्ता का आयोजन किया| जिसमे सचिन यादव नें कहा कि अभी सपा सुप्रीमो की तरफ से आवेदन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए नही मांगे है ना ही अभी कोई दिशा निर्देश दिये है| पार्टी में समय से पूर्व ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चर्चा शुर हो गयी इस लिए हम सभी अपनी बात रख रहें है| उन्होंने कहा कि सबके बीच में ही निर्णय होगा और पार्टी से भी बात की जायेगी| सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव नें अभी कोई दिशा निर्देश नही दिये है|लेकिन उन्होंने बातचीत करने के दौरान कहा कि जिले के नेता जो चाहेगें उसी को टिकट मिलेगा| किसी बाहरी नेता को टिकट नही दिया जायेगा| सचिन यादव नें कहा कि सपा बहुमत में जिला पंचायत का चुनाव जीती है| पूर्व में जो गलती हुई उसे दुबारा नही दोहराया जायेगा| जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश आने के पूर्व ही किसी का आवेंदन कैसे लिया यह वहीं जाने| उन्होंने दावा किया कि उनका एक-एक सदस्य अपने साथ कम से कम एक सदस्य को लेकर आयेगा|
कंपिल चेयरमैंन नें सपा जिलाध्यक्ष को बताया चोर
जिला पंचायत के चुनाव के दौरान सपा में भीतर-भीतर फैला रायता अब सड़क पर आने लगा है| प्रेस वार्ता के दौरान कंपिल चेयरमैंन उदयपाल यादव नें सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी को चोर करार दे दिया| उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान उन्होने 5-5 लाख रुपये लेकर जिला पंचायत सदस्यों के टिकट बेच दिये। चयन समिति नें मनमाने ढंग से टिकटों का चयन किया था | सपा जिलाध्यक्ष के कृत्य से शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है| जल्द जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही होगी|
पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी नें वीडियो काल से दिया समर्थन
वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी नें सचिन यादव के मोबाइल पर वीडियो काल से पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि वह सभी लोग एक जुट है| जिले के ही किसी सपा नेता को जिला पंचायत अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष नें मिलेंगे| 
इस दौरान यशवीर आर्य,नीलेश यादव,रश्मिरथी (छोटू यादव), निलेश यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।