गंगापार में बीते 17 घंटे से बिजली गुल, गर्मी फुल, इंबर्टर भी दे गये दगा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात आंधी के साथ आयी तेज बारिश की गाज बिजली पर गिरी| बीते 17 घंटे से बिजली गुल है| जिससे गंगापार क्षेत्र के ग्रामीण गर्मी में बिलबिला गये हैं|
दरअसल बीती रात से गायब हुई बिजली के कारण सुबह होते होते अधिकतर घरों में लगे इनवर्टर दगा दे गये| जिससे अब ग्रामीणों को शुक्रवार दोपहर बार से अपने मोबाइल भी चार्ज करनें के लिए कड़ी मसक्कत कर किसी जुगाड़ का ही सहारा लेना पड़ा| शुक्रवार को जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा लोग गर्मी से बिलबिलानें लगे| विधुत कर्मी वहीं कर्मचारी दिन भर फाल्ट दूर करने में लगे रहे| शुक्रवार को शाम तक बिजली ना आने से गंगापार के ग्रामीणों में आक्रोश दिखा|
अवर अभियंता दिनेश कुमार नें जेएनआई को बताया कि 33 हजार की सप्लाई में फाल्ट होनें के चलते बिजली गुल है | कर्मचारियों को लगाकर सप्लाई दुरस्त करनें का कार्य चल रहा है| जल्द आपूर्ति बहाल की जायेगी|