किशोरी की हत्या व गैंगरेप के मामले में 9 के खिलाफ एफआईआर, शव पर आधा दर्जन चोटें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन फांसी पर झूलते मिले किशोरी के शव का पुलिस नें पोस्टमार्टम कराया| वहीं आधा दर्जन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज किया है|  पोस्टमार्टम में शव पर आधा दर्जन चोटों के निशान भी मिले|
बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी 15 वर्षीय नीरजा पुत्री  नन्दलाल की लाश थाना क्षेत्र के सबलपुर वनविभाग की भूमि पर खड़े बबूल के पेंड पर दुपट्टे से झूलती मिली थी| जिसके बाद पुलिस नें उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० सुमित सिंह व डॉ० जितेन्द्र यादव के पैनल ने किया| जिसमे नीरजा के शव पर आधा दर्जन चोटों के निशान मिले| जिससे यह तय हुआ कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गयी| वहीं दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनायी गयी| इसके साथ ही रस्सी का निशान गर्दन में पीछे की तरफ पाया गया| जिससे खुद फांसी लगाना भी संदिग्ध माना जा रहा है| पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करायी गयी| वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस नें गोपाल पुत्र नेकराम, हरवंश उर्फ गुड्डू पुत्र जगपाल सिंह, उत्तम पुत्र जंग बहादुर, पंकज पुत्र जयपाल सिंह, रवि व अमित पुत्र बुधपाल सिंह व तीन अज्ञात के खिलाफ धारा 376 डी, 302, 201, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|