वीकेंड लॉकडाउन-आज रात आठ बजे से 59 घंटे तक रहेंगी उत्तर प्रदेश में बंदिशें

LUCKNOW UP NEWS कोरोना जिला प्रशासन

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संमक्रण की दूसरी लहर की बेहद भयावह होती जा रही है इस चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शुक्रवार रात यानी आज रात आठ बजे से 59 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन लगाएगी। आज रात से यह कोरोना कर्फ्यू सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवा यानी मेडिकल, पुलिस तथा बंदिश के साथ सरकारी परिवहन सेवा को छोड़कर बाकी लोगों का घर से निकलना पूर्णत: वर्जित रहेगा।प्रदेश में आज रात 8 बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगेगा। फिलहाल तो प्रदेश के 20 शहरों में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। अब इससे भी बड़ा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत आज रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे करीब 59 घंटे वीकेंड लॉकडाउन लगेगा। इससे पहले 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सिर्फ रविवार को लॉकडाउन घोषित था। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने शनिवार और रविवार को दो दिन लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए छूट रहेगी। किसी के भी अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।प्रदेश का परिवहन विभाग आधी क्षमता के साथ बस चलाएगा। इसके अलावा निजी गाड़ी या फिर ऑटो, टैंपो तथा टैक्सी का संचालन प्रतिबंधित है। इस दौरान प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर सेनिटाइजेशन किया जाएगा।