संदिग्ध हालत में आग लगनें से एक लाख का आलू जला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) संदिग्ध हालत में आग लगनें से लगभग एक लाख रूपये कीमत का आलू राख हो गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदनगणेशपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र दुर्विजय सिंह नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका एक आलू का ढेर खेत पर लगा था| जिसमे अचानक किसी नें आग लगा दी| जिससे आलू का ढेर राख में तब्दील हो गया| अनिल नें पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगायी है| अनिल के अनुसार आलू की कीमत लगभग एक लाख रूपये थी|