पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी व डॉ० अनार सिंह को शस्त्र लाइसेंस निरस्त का नोटिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व पालिकाध्य्क्ष दमयंती सिंह को नोटिस जारी किया है| इसके अलावा तीन अन्य के लाइसेंस निलंबित किये है|
पूर्व मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में सजायाफ्ता पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती को जारी किये गये नोटिस में डीएम नें कहा है कि उनके नाम एक लाइसेंस पर तीन शस्त्र दर्ज है| जो नियम विरुद्ध है|शहर कोतवाली पुलिस नें बीते 7 अप्रैल 2021 को अपनी आख्या सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक की आख्या के साथ डीएम को भेजी गयी| जिसमे एक लाइसेंस पर एक पिस्टल व राइफल के साथ दोनालू बंदूक भी है| जिसके आधार पर डीएम नें दोनालू बंदूक का लाइसेंस निरस्त करनें का नोटिस जारी किया है| आगामी 19 अप्रैल से पूर्व इसका जबाब तलब किया है|
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी सहित तीन के लाइसेंस निलंबित
वहीं कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ईसेपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह राठौर (एके) के खिलाफ हत्या के प्रयास के कई मुकदमें पुलिस के रिकार्ड में है| लिहाजा पुलिस की आख्या के आधार पर डीएम नें एके की पत्नी पूनम के रिवाल्वर का लाइसेंस निलंबित कर आगामी 19 अप्रैल तक जबाब तलब किया है|
इसके साथ ही जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मुरहास निवासी प्रबल प्रताप सिंह के पास दोनाली बंदूक का लाइसेंस जारी है| वह अपने दोनालू बंदूक के 10 कारतूस का लेखाजोखा बीते 2 अप्रैल को हुए सत्यपन में नही दिखा सके| लिहाजा सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम नें जाँच आख्या लगा दी| जिस पर डीएम नें कार्यवाही की|  वहीं 40 कारतूसों का विवरण न देने पर डीएम ने गांव मुरहास निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह उनकी राइफल का लाइसेंस निलंबित कर दिया|
डॉ० अनार सिंह यादव को ही मिला नोटिस
डीएम नें फूस बंगला फतेहगढ़ निवासी डॉ० अनार सिंह यादव को भी नोटिस जारी किया है| जिसमे कहा की उनके पास डीबीबीएल गन, रिवाल्वर व राइफल है| जो नियमविरुद्ध है|  लिहाजा लाइसेंस निरस्त्रीकरण का नोटिस दिया है|