कही भारी ना पड़ जाए प्रशासन की यह बड़ी चूक

CRIME FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते पंचायत चुनाव में जिस बूथ को लूटनें के प्रयास के बाद फायरिंग और पथराव हुआ था| पुलिस को काफी देर तक अराजकतत्वों से लोहा लेंना पड़ा था| इस बार उस बूथ को सामान्य की श्रेणी  में रखा गया है| लिहाजा पुलिस और प्रशासन की यह बड़ी चूक कहीं परेशानी का सबब ना बन जाये|
विदित है कि बीते वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में थाना क्षेत्र के ग्राम उजरामऊ जंग का मैदान बना था| 5 अक्टूबर 2015 को बूथों पर लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है| लोग मतदान के लिए लाइनों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करनें के लिए जा रहे थे| तभी अचानक उजरमऊ के प्राथमिक विद्यालय में कुछ अराजक तत्वों ने माहौल बिगड़ने का प्रयास किया| बूथ लूटनें के प्रयास के साथ ही अराजकतत्वों नें फायरिंग व पथराव किया गया| तमंचा लहराते हुए फोटो जेएनआई नें लिये| जो इस खबर के लिंक में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है| लिहाजा काफी देर तक पुलिस को मोर्चा बंदी करनी पड़ी|
इस वर्ष उस बूथ पर पुन: मतदान है| मतदान के चलते बूथ को पिछले पांच वर्ष पूर्व हुए फायरिंग और पथराव को देखते हुए अतिसंवेदनशील प्लस की सूची में नही रखा गया| उसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है|
एसडीएम अमृतपुर विजेंद्र सिंह नें बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नही है| जाँच कराकर यदि पिछले चुनाव में बबाल हुआ था तो उसे अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा जायेगा|

यह भी पढ़े- राजेपुर के उजरामऊ में पथराव व फायरिंग,बूथ लूटने का प्रयास