भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन के बाद संगठन के दावेदारों में जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया है| दावेदार अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर जबरदस्त वयानबाजी कर रहें है| वहीं सर्वाधिक विरोध में कमालगंज षष्टम सीट का हो रहा है|
रोहित शाक्य लिखते है समर्पित कर्मठ कार्यकर्ताओं को एक बार फिर निराशा, टिकट उन्हें भी मिले जो हमेशा पार्टी विरोधी रहे| दीपक वाजपेयी नें लिखा कम से कम उन्हें टिकट तो मिलना चाहिए था जो मुंह पर बीते दो वर्षों से कमल छपवाये घूम रहे है| ना खुदा मिला ना विसादे सनम, छोटू तिवारी नें लिखा अब नये आ गये पुरानें का क्या काम, मनीष दुबे ने लिखा बढ़पुर द्वितीय सीट से राहुल राजपूत ही बेहतर प्रत्याशी थे| राकेश मिश्रा नें लिखा आज समाज के भाईयों किसकी याद आ रही है जिला पंचायत चुनाव!!
राघव शुक्ला नें लिखा की समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को फिर निराशा, टिकट उन्हें मिला जो हमेशा से पार्टी विरोधी रहे, शैलेन्द्र राजपूत नें लिखा पैसा बोलता है, बहुत ताकत होती है| जिला पंचायत पंचम क्षेत्र से भाजपा से घोषित प्रत्याशी सक्रिय सदस्य ना होते हुए भी प्रत्याशी बनाये गये इन्हे जिलाध्यक्ष की सहमत है या माननीय विधायक जी की| मोहित कटियार लिख रहें है फर्रुखाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष नें दिया अल्पज्ञान का परिचय, विधायकों नें चला जातीय कार्ड, राकेश मिश्रा नें सोशल मीडिया पर लिखा केबल एक जिला पंचायत सदस्य ब्राह्मण बनाये जानें से भाजपा ब्राह्मण विहीन होनें से बच गयी????
शक्ति राठौर नें फेशबुक पर लिखा कि कमालगंज षष्टम से रीता यादव प्रत्याशी हैं| मौजूदा समय में सपा की व्लाक प्रमुख भी हैं| भाजपा नेताओं को 5-5 लाख रूपये महीनें उन्हें  राशन गोदाम से देतीं है|  इस लिए उन्हें भाजपा नें टिकट दी| शैलेन्द्र राजपूत नें लिखा की कमालगंज षष्टम से भाजपा से घोषित प्रत्याशी क्या बीजेपी का सक्रिय सदस्य है| शक्ति राठौर नें लिखा की भाजपा भी अब बसपा जैसे टिकट बेंचती है| दीनदयाल जी के सपनें साकार कर रही है|