भूमि विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, पथराव से पत्नी व माँ घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) भूमि विवाद के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| दबंगो का इतने से भी दिन नही भरा तो उन्होंने मृतक के घर पर पथराव किया| जिसमे मृतक की माँ व पत्नी जख्मी हो गयीं| उन्हें सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीनगला निवासी 45 वर्षीय सर्वेश यादव पुत्र राजाराम का अपने ही पड़ोसी सतेन्द्र सिंह से भूमि विवाद चल रहा है| जिसको लेकर बुधवार को दोनों में पुन: झगड़ा हुआ| झगड़े के दौरान सतेन्द्र अपना आपा खो बैठा और उसने फायरिंग कर दी| जिससे सर्वेश बुरी तरह जख्मी हो गया| आरोपी नें सर्वेश के घर पर पथराव भी किया| जिससे सर्वेश की माँ फूलसी व पत्नी रामदुलारी घायल हो गयी|
सर्वेश, उसकी पत्नी रामदुलारी व माँ फूल श्री को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया| वही उसकी पत्नी और माँ का उपचार किया गया| मृतक का आरोपी सतेन्द्र आदि से लगभग 40 बीघा भूमि को लेकर मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में चल रहा है|
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ राजवीर सिंह, स्वाट टीम आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें पड़ताल की|
एएपी नें जेएनआई को बताया कि भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या की गयी है| आरोपियों की तलाश की जा रही है| उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा|