प्रधानी के पोस्टर फाड़ने के विवाद में चले लाठी-डंडे पथराव, 7 घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) प्रधानी के पोस्टर फाड़ने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले| जिसमे 7 लोग चुटहिल हो गये| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तुसोर में प्रधानी चुनाव का खुमार होली के सुरूर में सिर चढ़कर बोला| मिली जानकारी के मुताबिक मोटे भदौरिया प्रधानी चुनाव में दावेदारी कर रहा है| जिसके पोस्टर दिनेश पुत्र सुरेश वीरपाल पुत्र रामप्रकाश रामबाबू पुत्र जौहरी अमित पुत्र सुरेश, सुमित पुत्र सुरेश, सुरेश पुत्र जोहरी, जितेंद्र आदि के दरबाजे पर लगे थे | होली के चलते मोटे के पोस्टर फाड़ दिये| जिस पर जगपाल मुनेंद्र, गुड्डू, अतुल व शिवम आये और गाली-गलौज कर पथराव करनें लगे| घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला कर दिया| जिसमे सातो घायल हो गये| घर बाहर खड़ी दो बाइकें भी दबंगों नें तोड़ दी| पुलिस नें सभी घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय मौर्य नें बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है| तहरीर मिली है| जाँच कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी |