टैम्पो से कुचलकर बाइक सबार महिला की मौत, पति घायल

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तेज रफ्तार टैम्पों से कुचलकर बाइक सबार महिला की मौत हो गयी| जबकि उसका पति घायल हो गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना मेरापुर के भुडनगरिया राजेंद्र नगर निवासी 38 वर्षीय मनोरमा अपने पति सरनाम जाटव के साथ कायमगंज के मीरपुर निवासी बहनोई के घर गमी उठाने गयी थी| सरनाम वर्तमान में भोलेपुर किराए के मकान में रह रहें है| कायमगंज से मनोरमा अपने पति के साथ बाइक से भोलेपुर घर आ रही थी| तभी शमसाबाद गाँव के निकट तेज रफ्तार टैम्पों में बाइक सबार दम्पत्ति के कट मार दिया| जिससे पीछे बैठी मनोरमा गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी| जबकि उसका पति सरनाम जाटव घायल हो गया|
दोनों को पुलिस नें लोहिया अस्पताल भेजा| लोहिया अस्पताल परिजन भी आ गये| मृतका की पुत्री 17 वर्षीय आकृति, 10 वर्षीय पुत्र आकाश व 8 वर्षीय पुत्र जोनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|