अब फिर दस रूपये में ‘माँ’ भरेगी गरीबों का पेट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को कन्या भोज के साथ शहर के लाल दरवाजा स्थित माँ रसोई का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा फिर से किया जगया| माँ रसोई से प्रतिदिन शाम को जरूरत मंदों को भोजन उपलब्ध रहेगा| वह भी केबल 10 रूपये थाली|
बसपा नेता व एमएलसी मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल के द्वारा माँ रसोई का विगत 1 जनवरी 2017 को शुभारम्भ किया गया था| जिसको लॉक डाउन के चलते बंद कर दिया गया था| लिहाजा उसका दोबारा शुभारम्भ कर दिया गया| शुभारम्भ के दौरान कन्या भोज का आयोजन भी हुआ| उसके बाद रसोई को सार्वजनिक किया गया| मनोज अग्रवाल नें बताया कि प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक 10 रूपये थाली के हिसाब से भर पेट भोजन उपलब्ध होगा| जिससे कोई भी रात को भूंखे पेट नही सोयेगा| विगत विधान सभा चुनाव में सदर क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल लड़े थे| जिस पर उनकी रसोई को प्रशासन नें आचार संहिता का उलंघन मानते हुए सीज भी किया था|
नगर पालिका के ईओ रविंद्र सिंह, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, आलोक मिश्रा, आफताब अंसारी, सभासद रफीक अंसारी, धर्मेंद्र कनौजिया आदि रहे|