विवादित बयान पर नगर मजिस्ट्रेट का पुतला फूंका

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन पीस कमेटी की बैठक के दौरान होली के त्योहार को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के विवाद बयान पर आक्रोशित लोगों नें पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया|
दरसल शहर कोतवाली में होली, पंचायत चुनाव आदि को लेकर शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया था| जिसमे सभी से त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखनें की अपील की थी| लेकिन उस मीटिंग का नेतृत्व कर रहे नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें विवादित बयान देते हुए होली को नशे का त्योहार है| इस बात पर मौके पर मौजूद अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी नें विरोध किया था|
उनके बयान से हिन्दू आर्मी के प्रदेश संयोजक अंकित तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट के पुतले को आग लगा दी| प्रदेश संयोजक नें कहा कि नगर मजिस्ट्रेट के बयान से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है| लिहाजा वह अपन वक्तव्य वापस लें नही तो आंदोलन उग्र किया जायेगा|
जिलाध्यक्ष कोमल पाण्डेय, शुभम तिवारी, राघव, मोहित यादव व राजू मिश्रा आदि रहे|