योगी सरकार गुंडों एवं माफियाओं पर कर रही बड़ी कार्यवाही

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में नवाबगंज मंडल के ग्राम सादिकपुर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम चेयरमैन बाबूराम निषाद ने सरकार की उपलब्धियां बताकर कहा कि योगी सरकार नें गुंडों एवं माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की| सड़क पर महिलायें सुरक्षित है|
उन्होंने कहा कि योगी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण हुए चार वर्षों में यूपी हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे बढ़ा है डबल इंजन वाली सरकार ने शहर से लेकर गांव तक विकास को प्राथमिकता देते हुए सुशासन एवं सुरक्षा के मुद्दों पर ऐतिहासिक कार्य किए हैं| मां,बहन व बेटियों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत घर-घर शौचालय देने का कार्य किया है| बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधियों पर सख्त एक्शन लेते हुए बड़ी बड़ी कार्यवाही की गई है| योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए गुंडों एवं माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही की है। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली गांव की सरकार चुननी होगी।
जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने कहा गरीबों किसानों दलितों और महिलाओं के लिए मोदी एवं योगी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं| पिछली सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को गरीब बनाने का कार्य किया आज उत्तर प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से बहुत आगे है। इस ग्राम चौपाल का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज नें की|
जिला महामंत्री सुनील कुमार रावत, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा, शमशाबाद मंडल अध्यक्ष राम लखन राजपूत, उप जिला अधिकारी कायमगंज नरेंद्र सिंह आदि रहे|