देश की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ रही भाजपा सरकार: सलमान खुर्शीद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस सरकार के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें  भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा उनके पास सरकार चलाने तक के पैसे नही  है| जिससे वह तेल और शराब पर पर जीएसटी नही लगा रही|
फतेहगढ़ महोत्सव के द्वारा आयोजित हो रहे मुशायरे व कवि सम्मेलन में शामिल होनें आये पूर्व विदेश मंत्री नें कहा कि किसानो का अभियान तीन महीनें से चल रहा है| जिसका असर पांच राज्य में हो रहे चुनावों पर आयेगा| लेकिन चुनाव के परिणाम एक बिंदु पर नही होते उसके बहुत सारे बिंदु होते है| किसानों की समस्या ज्वलंत बिंदु है जिससे लोग समक्ष रहे है कि इसका प्रभाव है| लगता है पंजाब में प्रभाव था गुजरात में नही था|
उन्होंने कहा जीएसटी से डीजल और पेट्रोल को अलग क्यों रखा गया इसका मुद्दा कई बार सदन में उठाया गया| भाजपा अर्थव्यवस्था को बिगाड़ रही है| उसके पास सरकार चलाने को पैसे नही बचे| उन्होंने कहा कि पिछली सरकार कुछ वर्षों पूर्व थी लेकिन भाजपा अपने भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु को भी घसीट लेती कि उनके कारण ही देश का विकास रुका|  उन्होंने कहा कि राजनीति में आना सत्ता चक्र है| इस चक्र में आज हम नीचे है और वो ऊपर हैं| लेकिन चक्र घूम रहा है और एक दिन हम फिर ऊपर होंगे| घूमता हुआ चक्र हमे दिख रहा है| लेकिन वह चक्र को स्थिर समझ रहें है|