ठेकेदार के शोषण के विरोध में सड़क पर नंगे पैर निकाली पदयात्रा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) संविदा व निविदा कर्मियों का ठेकेदारों के द्वारा शोषण किये जानें के विरोध मेंविधुत कर्मियों की संघर्ष समिति नें सड़क पर नंगे पैर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया| रात में उपवास रखेंगे|
विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक जितेन्द्र सिंह गुज्जर के नेतृत्व ने बिजली कर्मी पांचाल घाट पर पंहुचे| जहाँ उन्होंने गंगा की पूजा अर्चना की| जिसके बाद नंगे पैर संघर्ष समिति नें पद यात्रा शुरू की| पदयात्रा पांचाल घाट से मसेनी, नेकपुर होते हुए भोलेपुर अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक गयी| शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक संघर्ष समिति के सदस्य उपवास पर रहेंगे|
संयोजक जितेन्द्र सिंह नें बताया कि ठेकेदारों द्वारा संविदा व निविदा कर्मियों का शोषण  किया जा रहा है| कार्यदायी संस्था नियमानुसार कार्य नही कराया जा रहा है| फर्म द्वारा प्रति संविदा कर्मी से 25 हजार जमा कराये जा रहें है| जो अनुबंध के नियमों से इतर है| लिहाज अब संघर्ष समिति नें मोर्चा खोल दिया|